वाराणसी, अगस्त 16 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। दालमंडी मार्ग को चौड़ा करने के लिए लंगड़ा हाफिज मस्जिद की मीनार रविवार को तोड़ी गई। अधिकारियों और पुलिस फोर्स की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण चला। उधर, निर्धारित दायरे में आ रहे दूसरे भवनों के शेष हिस्से भी तोड़ दिए गए।650 मीटर लम्बे दालमंडी मार्ग को लगभग 221 करोड़ से 17.4 मीटर चौड़ा होना है। इसके दायरे में 184 भवन आ रहे हैं। पीडब्ल्यूडी की ओर से रजिस्ट्री कराए तथा नगर निगम से जर्जर और वीडीए से अवैध घोषित भवनों का ध्वस्तीकरण करीब-करीब पूरा हो चुका है। अब नई सड़क छोर पर स्थित लंगड़ा हाफिज मस्जिद को तोड़ा जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार से मीनार तोड़ने का कार्य शुरू हुआ था, जो रविवार को भी चला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...