वाराणसी, जुलाई 6 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। दालमंडी मार्ग चौड़ीकरण के लिए सोमवार को फिर ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान वीडीए ने पूर्व में तोड़े गए अवैध घोषित तीन भवनों के शेष हिस्सों को जमींदोज कर दिया गया। वहीं, रजिस्ट्री कराए अन्य भवनों के हिस्सों को भी गिराया गया।दालमंडी मार्ग का लगभग 221 करोड़ से चौड़ीकरण हो रहा है। 650 मीटर लम्बी सड़क को 17.4 मीटर चौड़ा किया जाना है। इसके दायरे में 184 भवन आ रहे हैं। इनमें 110 की रजिस्ट्री कराई जा चुकी है। पांच मस्जिदों के चिह्नित हिस्सों समेत अब तक 152 से ज्यादा भवन तोड़े जा चुके हैं। सोमवार को एक बार फिर वीडीए ने अभियान चलाकर भवन संख्या-सीके 43/148, सीके 40/73 और सीके 42/205 को ध्वस्त किया। उधर, पीडब्ल्यूडी द्वारा कराई जा रही भवनों का रजिस्ट्री कार्य धीमा चल रहा है। पिछले एक पख...