Varanasi News: दालमंडी मार्ग चौड़ीकरण: अवैध घोषित चार भवन तोड़े गए
वाराणसी, अगस्त 12 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। भूमि पूजन के बाद दालमंडी में बुधवार को एक बार फिर ध्वस्तीकरण अभियान चला। इस दौरान वीडीए ने अवैध घोषित चार भवन तोड़ दिए। सुरक्षा के लिए भारी फोर्स तैनात रही। तकरीबन 221 करोड़ से 650 मीटर लम्बे दालमंडी मार्ग 17.4 मीटर चौड़ा किया जाना है। इसके लिए रविवार को विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने भूमि पूजन किया था। इसी हफ्ते मिट्टी के समतलीकरण और सीवर लाइन बिछाने का कार्य शुरू होना था लेकिन किन्हीं कारणों से नहीं हो सका। इस बीच, बुधवार को वीडीए ने अभियान चलाकर अवैध घोषित चार भवनों को ध्वस्त कर दिया। अभियान में जिला प्रशासन, पुलिस, पीडब्ल्यूडी और नगर निगम की टीम भी शामिल रही। लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड) के अधिशासी अभियंता केके सिंह ने बताया कि अब तक 132 भवनों की रजिस्ट्री कराई जा चुकी है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.