वाराणसी, नवम्बर 10 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। कैंट क्षेत्र में विवाहिता ने पति समेत कई ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न, अप्राकृतिक संबंध बनाने, आत्महत्या के लिए उकसाने और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने सीपी के निर्देश पर आरोपी पति कृष्ण कुमार यादव उर्फ किशन, जेठ रोशन कुमार यादव, ससुर गुल्लू यादव, चचिया ससुर लक्ष्मण यादव, दीनानाथ यादव, शंभू यादव, सास मीना देवी और जेठानी अंजू देवी के खिलाफ विभिन्न धाराएं लगाईं। पीड़िता ने तहरीर में बताया कि उसकी शादी 19 फरवरी, 2024 को सारनाथ निवासी कृष्ण कुमार यादव उर्फ किशन से हुई थी। ससुरालवालों ने बताया था कि वह भारतीय नौसेना में उच्च पद पर है। विवाहोपरांत उसे उसके मोबाइल फोन में किसी युवती की प्रेग्नेंसी रिपोर्ट और दोनों के बीच पैसों के लेनदेन से संबंधित बातचीत (च...