वाराणसी, अक्टूबर 25 -- Varanasi News: वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। छावनी स्थित सेंट मेरीज कॉन्वेंट स्कूल में तेंदुआ दिखने की सूचना की तीन दिन बाद भी पुष्टि नहीं हो पाई। हालांकि, वन विभाग की ओर से सावधानी बरती जा रही है। अबतक लगभग दस बार स्कूल परिसर का चप्पा चप्पा छाना गया, लेकिन तेंदुआ का सुराग तक नहीं लगा। दिन रात वन विभाग की टीम स्कूल में डेरा जमाये हुए है। काशी रेंज के वन क्षेत्राधिकारी संजय कुमार ने बताया कि स्कूल तेंदुआ क्या कोई अन्य जानवर भी नहीं मिला है। फिर भी एक टीम लगातार सर्च अभियान चला रही है। दस दिनों तक टीम स्कूल की निगरानी करेगी।बता दें कि तीन दिन पहले स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक जानवर कैद हुआ था। उसका आकार काफी बड़ा था। देखने में वह बिल्कुल तेंदुआ की तरह लग रहा था। फुटेज में प्ले स्टेज और पानी टंकी के पास नजर आया था। ...