वाराणसी, जुलाई 12 -- Varanasi News: वाराणसी। शीतला घाट मार्ग स्थित दशाश्वमेध भवन के सामने एक बिल्डिंग के तीसरे तल पर बने गेस्ट हाउस में रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे आग लग गई। लपट और धुआं देख नीचे के लोगों ने शोर मचाया। सूचना पर दमकल के साथ फायर ब्रिगेड की टीम एवं अफसर पहुंच गए। आधा घंटा के अंदर आग पर काबू पा लिया गया। जान माल को क्षति नहीं हुई। शार्ट-सर्किट से आग लगने की आशंका है। पुलिस के अनुसार बिल्डिंग में महमूरगंज रानीपुर के उमेश भाटिया का फ्लैट है। इसी के तीसरे तल पर टीन शेड के कमरा है, जिसमें एसी लगी है। साथ ही बेड एवं फर्नीचर भी थे। शाम सात बजे अचानक तेज धुआं और लपट देख आसपास के लोग सिहर उठे। तत्काल वहां से सभी को निकाला गया। आसपास के मकानों से भी लोग बाहर निकाल दिए गए। एसीपी दशाश्वमेध डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने भीड़ को किनारे करव...