वाराणसी, जुलाई 27 -- Varanasi News: वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के छोटे गेट पर पिछले दिनों दवा दलालों और तीमारदारों के बीच हुए मारपीट के बाद सोमवार को लंका दवा व्यापारियों ने पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा। व्यापारियों ने पत्र में लिखा है कि दलालों की वजह से दुकानदारों की छवि को नुकसान पहुंच रहा है। कई बार दलाल मरीजों को गलत दवा दे देते हैं। कई बार ये दिन में शराब पीकर मरीजों और तीमारदारों से अभद्रता करते हैं। दवा व्यापारियों ने आरोप लगाया है कि दलाल महिला मरीजों और तीमारदारों पर छींटाकशी, अश्लील फब्तियां भी कसते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...