वाराणसी, नवम्बर 1 -- Varanasi News: वाराणसी, मुसं। काशी में किए जा रहे दंडक्रम पारायण में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को आमंत्रित किए गए। महर्षि वेदव्यास प्रतिष्ठान, पुणे, समर्थाद्वैत वेदपाठशाला, त्र्यम्बकेश्वर और काशी के घनपाठी ब्राह्मणों का आमंत्रण स्वीकार उन्होंने अनुष्ठान पूर्ण होने से पहले आने का भरोसा दिया। बता दें कि अद्वैत शैलेंद्र काकड़े एवं समर्थ शैलेंद्र काकड़े काशी में शुक्ल यजुर्वेद माध्यन्दिन शाखा कंठस्थ दंडक्रम पारायण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री को आमंत्रण देने वालों में के.वेंकटरमन घनपाठी, शैलेंद्र काकड़े एवं डॉ. गजानन ज्योतकर प्रमुख रूप से शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...