वाराणसी, जुलाई 18 -- Varanasi News: चिरईगांव (वाराणसी), संवाद। चौबेपुर थाने में जनसुनवाई के दौरान जमीन विवाद के मामले में प्रतिवादी पक्ष की महिला से दरोगा ने मारपीट कर ली। महिला दरोगा कुमारी रोशनी सिंह ने कई थप्पड़ रसीद कर दिए। जनसुनवाई में बैठे एक फरियादी ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। मामले में डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार ने दरोगा को निलंबित करते हुए जांच बैठा दी है। एसीपी सारनाथ विनय कुमार द्विवेदी मामले की जांच करेंगे। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: रंजिश में महिला से मारपीट, वीडियो वायरलजमीन विवाद का प्रकरण परानापुर के योगेंद्र की पत्नी पूनम देवी ने जमीन विवाद के मामले में चौबेपुर थाने में गांव के ही रामसेवक के विरुद्ध प्रार्थना पत्र दिया था। इसकी जांच महिला उपनिरीक्षक कुमारी रोशनी सिंह कर रही थीं। उन्होंने गुरुवार को दोन...