वाराणसी, अक्टूबर 9 -- Varanasi News: वाराणसी। त्योहारों में किसी तरह की नई परंपरा की शुरुआत नहीं की जाएगी। सभी धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम पूर्व निर्धारित परंपराओं, तय मार्गों एवं प्रशासन के निर्धारित व्यवस्था के अनुसार ही कराए जाएंगे। ये निर्देश पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने दिये हैं। ट्रैफिक लाइन के सभागार में की शुक्रवार को नवरात्रि, दुर्गापूजा, रामलीला, भरतमिलाप एवं दशहरा पर्वों के संदर्भ में बैठक हुई। इसमें पूजा समितियां शामिल हुईं। अफसरों ने एसीपी एवं थाना प्रभारियों को समन्वय बैठक कर त्योहारों को संपन्न कराने का निर्देश दिया। दुर्गापूजा पंडाल, रामलीला मंचन एवं रावण दहन स्थलों पर बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखने के लिए कहा। यह भी...