वाराणसी, अक्टूबर 25 -- Varanasi News: वाराणसी, संवाददाता। श्री नवयुग रामलीला समिति के तत्वावधान में शनिवार को तेवर गांव (चोलापुर) में ऐतिहासिक भरत मिलाप संपन्न हुआ। प्रभु श्रीराम समेत चारों भाइयों का मिलन देख श्रद्धालु भावविभोर हो गए। उन्होंने जय श्रीराम का उद्घोष किया। समिति के अध्यक्ष रविशंकर जायसवाल और प्रबंधक प्रमोद पांडेय ने बताया कि यह इस वर्ष लीला का 99वां संस्करण रहा। आयोजन को सफल बनाने के लिए उन्होंने लोगों को धन्यवाद दिया। संतोष सिंह, संजय पांडेय, विनय पांडेय सहित कई लोग उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Mau News: राम के राज्याभिषेक का सजीव मंचन देख गूंजे जय श्रीराम के जयकारे यह भी पढ़ें- Balia News: श्रीराम-भरत मिलाप ने किया भावुक, जयंत नेत्र भंग पर जयघोष

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...