वाराणसी, अगस्त 23 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। जनपद में शनिवार को कहीं तेज बारिश तो कहीं बूंदाबादी हुई। तेज बारिश के कारण अमरा, अखरी, चितईपुर के अलावा वरुणापार के कुछ इलाकों में पानी लग गया था। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक बादलों की आवाजाही रहेगी। इस दौरान हल्की बारिश हो सकती है। शनिवार लगभग पूरे दिन वातावरण में बहुत उमस थी। धूपछांव के चलते बढ़ी बेचैनी शाम चार बजे के आसपास हुई बारिश से कम हुई। लगभग 15 मिनट तक कई इलाकों में तेज बारिश हुई। वहीं, सुबह करीब 11.30 बजे रोहनिया, चितईपुर, जक्खिनी, अमरा, बच्छाव सहित अन्य इलाके में करीब आधे घंटे तेज बारिश हुई। यह भी पढ़ें- Varanasi News: सदानीरा में उफान इस दौरान शहरी क्षेत्र में बूंदबादी हुई। बाबतपुर मौसम कार्यालय के अनुसार बारिश का रिकॉर्ड शून्य रहा। शनिवार को अधिकतम ता...