Varanasi News: तीसरे दिन मिली नदी में किशोर की लाश
वाराणसी, अक्टूबर 12 -- Varanasi News: बड़ागांव। थाना क्षेत्र के बलुआ गांव में शनिवार को वरुणा नदी में स्नान करते समय ग़ायब हुये 14 वर्षीय किशोर शिवम की लाश तीसरे दिन सोमवार को गद्दोपुर ( राखी नेवादा) के पास वरुणा नदी में तैरती मिली। सुचना पर पहुंची बड़ागांव पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने लाश को पानी से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सोमवार की सुबह लगभग 8 बजे नदी के किनारे स्थित गांव के लोग पानी में एक तैरती हुई लाश को देखकर इसकी सूचना पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस एनडीआरएफ टीम को बुलाकर लाश को पानी से बाहर निकलवाया तो उसकी पहचान शिवम निवासी बलुआ गांव के रुप में हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.