वाराणसी, अगस्त 14 -- Varanasi News: वाराणसी। पांडेयपुर स्थित सुधाकर महिला कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की तरफ से तिरंगा रैली निकाली गई। सुधाकर महिला शिक्षण संस्थान समूह के चेयरमैन डॉ. प्रभुनारायण दुबे ने राष्ट्रध्वज को नमन करते हुए रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार पांडेय ने युवाओं को देश के विकास में योगदान देने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रथम इकाई डॉ. प्रीति सिंह, द्वितीय इकाई दिव्या पाण्डेय, तृतीय इकाई डॉ. अपराजिता सिंह के साथ निदेशक आशीर्वाद दुबे, तकनीकी निदेशक आयुष्मान दुबे, प्रशासनिक निदेशक कीर्तिमान दुबे, की सक्रिय भूमिका रही। यह भी पढ़ें- वंदे मातरम और तिरंगा हमारी शान देश की पहचान से गूंजा शहर यह भी पढ़ें- तिरंगा हमारी शान देश की पहचान...