वाराणसी, जुलाई 17 -- Varanasi News: गंगापुर (वाराणसी)। रोहनिया थाना क्षेत्र के केसरीपुर स्थित भास्कर तालाब में शुक्रवार को नहाने गए 17 वर्षीय नजरुल मोहम्मद निवासी धमरिया लोहता की डूबने से मौत हो गई। वह दोस्तों के साथ खच्चर चराने आया था। बारिश के बाद वह तालाब में नहाने लगा और इसी दौरान गहरे पानी में चला गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चौकीदार की मदद से शव को बाहर निकलवाया। शव को चीरघर न ले जाने की मांग पर परिजनों का आक्रोश भी उमड़ा, जिसे पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...