वाराणसी, अगस्त 12 -- Varanasi News: सारनाथ। मवइया में पुराना आरटीओ चौराहे के पास स्थित एक प्राचीन तालाब पर बुधवार को कब्जा कर रहे लोगों ग्रामीणों ने खदेड़ दिया। इसके बाद उन्होंने तालाब पर अवैध कब्जा करने की शिकायत पुलिस चौकी आशापुर पर की। पुलिस के पहुंचने से पहले ही कब्जेदार भाग गए। इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर मामला शांत करवाया। सारनाथ पार्षद अभय पांडेय ने बताया कि मवइया में पुराना आरटीओ चौराहे के पास एक प्राचीन तालाब है। यहां पर क्षेत्र की महिलाएं जिउ तिया व्रत का पूजा पाठ करती हैं। कुछ लोग तालाब पर पहुंचकर अपना मालिकाना हक जता कर घेरने लगे। मवइया गांव के लोगों ने इसका विरोध किया तो वह भाग गए। समाज सेवी धर्मेंद्र पांडे ने बताया कि कुछ लोग मवइया के प्राचीन तालाब पर पहुंचे। ईंट लदे ट्रैक्टरों को हटाकर तालाब के किनारे पोल गाड़न...