Varanasi News: तालाबों-कुंडों पर जुटीं माताएं, किया ललही छठ का पूजन
वाराणसी, सितम्बर 3 -- Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। संतान की दीर्घायु एवं उनके ऐश्वर्य के लिए महिलाओं ने भद्रकृष्ण षष्ठी तिथि पर बुधवार को ललही छठ का व्रत रखा। पूजन के लिए महिलाएं नगर के प्रमुख तालाबों एवं कुंडों पर इकट्ठा हुईं। मान्यताओं के अनुसार गाय के दूध और उसके दूध से तैयार दही से भी दूरी बनाए रखी। संतान प्राप्ति की कामना से कई महिलाओं ने भदैनी स्थित लोलार्क कुंड में भी स्नान किया। ब्रह्ममुहूर्त से मध्याह्न तक यहां स्नान करने वालों की काफी भीड़ रहीं। पूजन के लिए ईश्वरगंगी तालाब के किनारे से शहर के अन्य हिस्सों में स्थित कुंडों-तालाबों के किनारे महिलाओं का समूह पूजन के लिए जुटा। कुंडों पर महिलाओं ने मिट्टी से वेदियां बनाईं। उस वेदी पर विभिन्न प्रकार के मौसमी फल, पलाश, गूलर के पेड़ की छोटी-छोटी टहनियों और कुशा से उसे सजाया。...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.