वाराणसी, अक्टूबर 13 -- Varanasi News: ​वाराणसी। मऊ में हुई उत्तर प्रदेश ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में वाराणसी की दुर्गाकुंड गुरुधाम युवा ताइक्वांडो अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन रहा। अकादमी के खिलाड़ियों ने 10 स्वर्ण एवं 1 रजत पदक अपने नाम कर ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की। मानवी मिश्रा एवं रितिका पाल आकर्षण रहीं। दोनों खिलाड़ियों ने क्योरुगी (फाइट) और पुम्से, दोनों स्पर्धाओं में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए दो-दो स्वर्ण पदक हासिल किए। खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक सफलता पर अकादमी के कोच दीपक यादव एवं प्रिंस मौर्य ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...