वाराणसी, अगस्त 23 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। राजातालाब के बीरभारपुर में हाइवे पर प्रयागराज निवासी को मनबढ़ों ने तलवार लेकर दौड़ा लिया। विरोध करने पर डपंर से टक्कर मारकर वाहन का शीशा तोड़ दिया। धमकी देते हुए भाग गए। प्रयागराज के कनकपुर असवा (हंडिया) निवासी मो. इम्तियाज ने राजातालाब थाने में केस दर्ज कराया है। बताया कि वह अपने चार पहिया वाहन से जा रहा था। बीरभानपुर में हाइवे किनारे चाय पीने के लिए उतरा। इस दौरान दो लोगों ने उसे तलवार लेकर दौड़ा लिया। उसने विरोध किया तो मनबढ़ गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। आसपास के लोगों के दखल से आरोपी जाने लगे। इस दौरान डंपर से उनके वाहन में टक्कर मार दी। घटना के समय वे किसी मुस्तफा अंसारी का नाम ले रहे थे। बताया कि कुछ दूर तक उनका पीछा किया गया लेकिन वे भाग निकले।

हिंदी हि...