वाराणसी, अगस्त 17 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। गणेश प्रसाद वर्णी संस्थान ने सोमवार को नरिया स्थित दिगंबर जैन मंदिर के प्रांगण में प्रधानमंत्री गोल्ड मेडल प्राप्त, वर्तमान में आईआईटी बीएचयू में सहायक आचार्य डॉ. पंखुड़ी जैन को सम्मानित किया। 75% दिव्यांग होने के बावजूद डॉ. पंखुड़ी जैन ने अपनी प्रतिभा के बल पर दो-दो बार बीएचयू में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। आईआईटी रुड़की के पूर्व प्रोफेसर डॉ. अशोक कुमार जैन, पंडित फूलचंद जैन (प्रेमी जी), रामभरत ओझा, डॉ. विवेकानंद जैन, संजीव सर्राफ ने डॉ. पंखुड़ी को बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...