वाराणसी, अक्टूबर 3 -- Varanasi News: वाराणसी, विशेष संवाददाता। शहर दक्षिणी विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने शुक्रवार को काशी में 76 दिवसीय स्वच्छता अभियान का संकल्प पूरा किया। विधायक ने वार्ड प्रवास का समापन गांधी और शास्त्री प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर किया। अंतिम दिवस पर शुक्रवार को पियरीकला वार्ड का भ्रमण कर स्वच्छता का संदेश दिया। साथ ही साथ जनसंपर्क कर क्षेत्रीय लोगों का कुशलक्षेम जाना। चार वर्षों से विधायक प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस से वार्ड प्रवास कार्यक्रम शुरू करते हैं। 19 जुलाई से 2 अक्तूबर तक चले अभियान में 20,000 से अधिक परिवारों से जनसंपर्क किया और यदि उनकी समस्याओं का समाधान किया। इन दिनों में 70 से अधिक जनचौपाल लगाई औऱ 24 वार्डों में कम से कम तीन बार भ्रमण किया। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: सामुदायिक एवं निजी सिंचाई कूपों का कि...