वाराणसी, सितम्बर 14 -- Varanasi News: वाराणसी। माहेश्वरी महिला संगठन की ओर से जवाहरनगर कॉलोनी में सावन तीज उत्सव मनाया गया। महिलाओं ने पारंपरिक रामा-श्यामा की रस्म निभाई, भक्ति गीतों पर नृत्य किया और मनोरंजन गेम्स के साथ सावन के उल्लास को दोगुना कर दिया। महिलाओं ने एक-दूसरे को रामा-श्यामा कर तीज की बधाई दी, गले मिलीं और अखंड सुहाग की कामना की। इसके बाद कजरी, लोकगीत और शिव-पार्वती के भजनों पर नृत्य प्रस्तुतियां दी गईं। म्यूजिकल गेम, रिंग गेम और सावन प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन हुआ। सभी प्रस्तुतियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर डॉ. आकृति राठी को 'सावन तीज क्वीन - 2026' का खिताब मिला। मंजू राठी, अंजू कालानी, रंजन मुंदड़ा, मीनाक्षी, कांता झंवर, संतोष सारडा, सुनीता दरक, संगीता सोनी, लीला देवी, पूजा माहेश्वरी, विनीता, मनीषा, शशि मौजूद थीं।

हि...