वाराणसी, अक्टूबर 24 -- Varanasi News: वाराणसी। बनारस की योगाचार्या डॉ.अंजना त्रिपाठी को बीकेएस अयंगर योगश्री अवार्ड प्रदान किया गया है। यह अवार्ड उन्हें गत दिनों दिल्ली में कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया की तरफ से आयोजित समारोह में प्रदान किया गया। अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ की ओर से आयोजित समारोह में महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगेश त्रिवेदी, मुख्य अतिथि अजय मिश्र टेनी आदि अतिथियों ने डॉ.अंजना को यह अवार्ड भेंट किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...