वाराणसी, नवम्बर 6 -- Varanasi News: वाराणसी। बेहद कम कीमत में डॉलर देने का झांसा देकर ठगी और लूट करने वाले गिरोह के तीन शातिरों को लालपुर-पांडेयपुर पुलिस ने शुक्रवार को ऐढ़े रिंग रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से लूट के 46,002 रुपये, 60 डॉलर, दो बाइक, सात फोन, 12 सिम कार्ड, एक रसीद बरामद हुई। लालपुर-पांडेयपुर थाना प्रभारी अतुल सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में गाजियाबाद की अंजनी विहार कॉलोनी के गली नंबर पांच निवासी शेख रफीक, उत्तर पूर्वी दिल्ली के सवापुर के अंजलि विहार निवासी प्रमोद कुमार, करावल नगर की श्रीराम कॉलोनी निवासी मो. इब्राहिम हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों ने सिगरा में होटल में काम करने वाले नटिनिया दाई के संजय को झांसे में लिया। उसको महज 1.20 लाख रुपये में ही 60 डॉलर दिलाने का झांसा दिया। आरोपियों ने सिग...