वाराणसी, जुलाई 22 -- Varanasi News: वाराणसी। सारनाथ पुलिस ने धोखाधड़ी के एक आरोपी को करीब डेढ़ किमी तक दौड़ाकर गिरफ्तार किया। गहथपुर (जंसा) निवासी आरोपी नवींद्र कुमार पटेल अपने घर के पास था। पुलिस को देखते ही भागने लगा। थानाध्यक्ष सारनाथ पंकज त्रिपाठी ने बताया कि जमीन खरीद में एक लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में 2 फरवरी 2025 को मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मामले में बीते 24 अप्रैल को खजुहीं की सुषमा देवी को गिरफ्तार किया गया था। जबकि नवींद्र फरार था। उप निरीक्षक राहुल यादव को सूचना मिली कि आरोपी घर पर मौजूद है। वह आरक्षी संचित त्रिपाठी के साथ पहुंचे तो आरोपी भागने लगा। आरक्षी संचित ने उसे करीब डेढ़ किमी तक दौड़ाकर दबोच लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...