वाराणसी, सितम्बर 2 -- Varanasi News: वाराणसी। आर्यमहिला इंटर कॉलेज में मंगलवार को डीसीपी सुरक्षा और यातायात अनिल कुमार यादव ने छात्राओं के साथ 'संवाद' कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने छात्राओं को कॅरियर मार्गदर्शन के साथ ही उनके विधिक अधिकारों के बारे में भी सजग किया। डीसीपी ने छात्राओं को सुरक्षात्मक सहयोग और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की सलाह दी। यह भी बताया कि इंटर के बाद वह किन किन क्षेत्रों में कॅरियर की संभावनाओं को खंगाल सकती हैं। छात्राओं ने कॅरियर की चुनौतियों के बारे में प्रश्न पूछे। डीसीपी ने सरल तरीके और अनुभव साझा कर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। अतिथि का सम्मान प्रधानाचार्य डॉ. प्रतिभा यादव ने किया। श्रद्धा यादव, प्राची बरनवाल, सान्या कुरैशी, कृतिका गुप्ता, दिव्यांशी चक्रवाल आदि छात्राओं ने संवाद सत्र में सवाल पूछे। इ...