वाराणसी, अक्टूबर 13 -- Varanasi News: मिर्जामुराद (वाराणसी), संवाद। रखौना क्षेत्र में सोमवार देर रात तेज रफ्तार डीसीएम के धक्के से कंटनेर चालक की मौत हो गई। खलासी बुरी तरह घायल हो गया। उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। सेफ एक्सप्रेस वेयरहाउस के बाहर बातचीत करते वक्त दोनों हादसे के शिकार हुए। औराई क्षेत्र (भदोही) में लीलाधपुर गांव निवासी 45 वर्षीय केशवनाथ कंटेनर चालक थे। सोमवार रात वह फतेहपुर खलासी सर्वेश यादव के साथ कंटेनर लेकर यहां वेयरहाउस पहुंचे थे। सर्विस रोड किनारे कंटेनर खड़ाकर दोनों बातचीत कर रहे थे। अचानक राजातालाब की ओर से आये तेज रफ्तार डीसीएम ने उन्हें धक्का मार दिया। इससे वे बुरी तरह घायल हो गए। वेयरहाउस के सुरक्षाकर्मियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भेजा। इलाज के दौरान कंटेनर चाल...