वाराणसी, अक्टूबर 23 -- Varanasi News: वाराणसी/रामनगर, हिटी। पुलिस महानिदेशक (पीएसी) आलोक कुमार सिंह शुक्रवार को नमो घाट पहुंचे। इस दौरान एयर शो में लगे रामनगर की 36वीं वाहिनी पीएसी के बाढ़ राहत दल, जल पुलिस, एसडीआरएफ से गंगा में रेस्क्यू ड्रिल कराया। बचाव कार्य से संबंधित जवानों से जानकारी ली। इसके बाद डीजी ने नमो घाट का भ्रमण किया। यहां से रामनगर की 36वीं वाहिनी पीएसी पहुंचे। यहां जवानों से बातचीत की। भ्रमण के दौरान ही उन्होंने वाहिनी में राशन शॉप का उद्घाटन किया। इसके बाद सम्मेलन को संबोधित किया। सेनानायक डॉ. अनिल कुमार पांडेय ने डीजी का स्वागत किया। इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक मनोज कुमार सोनकर भी थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...