वाराणसी, अक्टूबर 24 -- Varanasi News: वाराणसी। रेलवे ऐप के प्रचार-प्रसार अभियान को प्रभावी बनाने तथा यात्रियों को जागरूक करने में उत्कृष्ट योगदान देने वाले वाणिज्य अधीक्षकों को डीआरएम (एनईआर) आशीष जैन ने लहरतारा स्थित कार्यालय में शुक्रवार को सम्मानित किया। इनमें बनारस के राजेश कुमार सिंह, सीवान जंक्शन के उमाकांत तथा छपरा जंक्शन के अभिषेक कुमार श्रीवास्तव शामिल हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव, मंडल वाणिज्य प्रबंधक आलोक श्रीवास्तव उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Chapra News: ई-नीलामी के माध्यम से रेलवे को प्राप्त होगा अतिरिक्त राजस्व

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...