वाराणसी, अक्टूबर 12 -- Varanasi News: वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम आशीष जैन ने सोमवार को छठ पूजा के मद्देनज़र न्यू लोको रेलवे कॉलोनी में निर्माणाधीन छठ घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट निर्माण समय से पूरा करने का निर्देश दिया। डीआरएम ने वाराणसी सिटी यार्ड में निर्माणाधीन लो हाइट सब वे के कार्यों भी देखा। उन्होंने सब वे को समयावधि के साथ उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने पर जोर दिया। इस मौके पर वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) विकास कुमार सिंह, सहायक मंडल नगरीय इंजीनियर एके पांडेय भी साथ थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...