Varanasi News: डायलिसिस की वेटिंग होगी कम, यूनिट का होगा विस्तार
वाराणसी, अगस्त 4 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। चौकाघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्थित डायलिसिस यूनिट का विस्तार होगा। वर्तमान में यहां छह बेड पर डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध है, जिसे बढ़ाकर दस किया जाएगा। बेड बढ़ने से मरीजों की लंबी वेटिंग कम होगी और अधिक लोगों को समय से निःशुल्क डायलिसिस का लाभ मिल सकेगा। इसके लिए कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। एक माह से यह सुविधा मरीजों को मिलने लगेगी। अभी चौकाघाट सीएचसी की डायलिसिस यूनिट में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। सीमित बेड होने के कारण करीब 20 से 21 मरीजों की वेटिंग चल रही है। ऐसे में कई मरीज निजी अस्पतालों की ओर रुख कर लेते हैं। जहां उन्हें ऊंची फीस अदा करनी होती है। जबकि यहां यह सुविधा नि:शुल्क है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. फाल्गुनी गुप्ता ने कहा कि य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.