वाराणसी, अगस्त 3 -- Varanasi News: वाराणसी, हिटी। डाक विभाग सावनभर वाराणसी पूर्व मंडल के सभी डाकघरों में श्रद्धालुओ के लिए गंगोत्री का शुद्ध गंगाजल उपलब्ध कराएगा। डाकघरों में 30 रुपये में 250 एमएल एक बोतल बिकेगी। वाराणसी पूर्व मंडल के प्रवर अधीक्षक जय प्रकाश ने बताया कि श्रद्धालुओं के भीड़ को देखते हुए हर रविवार एवं सोमवार को प्रमुख डाकघरों और विशेष स्थलों पर गंगाजल की बिक्री के लिए विशेष काउंटर खोले गए हैं। इसके अतिरिक्त बाबा विश्वनाथ का प्रसाद भी सभी प्रमुख डाकघर में बिक्री के लिए रखा गया है। रक्षाबंधन के मद्देनजर डाकघरों में विशेष तरह की राखी और लिफाफे की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। यह भी पढ़ें- Varanasi News: सावन मनभावन : काशी में कांवरियों की कतार, आज पहला सोमवार राखी से साथ-साथ उपहार आदि भी किफायती दरों पर भेजा जा सकता है। प्रवर अध...