वाराणसी, जुलाई 21 -- Varanasi News: वाराणसी। मौलवीबाग रोड पर यथार्थ होटल के सामने सोमवार देर रात किसी डंपर की चपेट में आने से ब्लिंकिट के डिलीवरी बॉय की मौत हो गई। उसकी पहचान 21 वर्षीय शाहिल निवासी सरैय्या जलालीपुरा, जैतपुरा के रूप में हुई। सिगरा इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्र ने वाहन किसका था, जानकारी की जा रही है। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...