Varanasi News: ठगी के रुपये निकालने कैफे पहुंचा शातिर धराया
वाराणसी, जुलाई 23 -- Varanasi News: बड़ागांव, संवाद। पुलिस ने साइबर ठगी का पैसा निकालने के लिए कैफे संचालक के यहां आए शातिर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी जौनपुर के गोपालापुर (रामपुर) गांव का आलोक सिंह है। वह अपने साथियों हेमंत सिंह, सतीश सिंह के साथ सोना और नोटों की गड्डी दिखाकर ऑनलाइन ठगी करता था। पुलिस के अनुसार भरतपुर गांव निवासी साइबर कैफे संचालक रिकी रोशन ने शिकायत दर्ज कराई थी। बताया था कि 17 जुलाई को एक युवक आया और क्यूआर कोड के जरिए ऑनलाइन 15,300 का भुगतान कर नगद पैसा लिया। इसके बाद रिकी का बैंक खाता फ्रीज कर दिया गया। बताया कि साइबर ठगी के पैसे का लेन-देन हुआ है। पुलिस इसकी जांच कर रही थी कि मंगलवार शाम पुन: वही युवक आया और क्यूआर पर पैसे का भुगतान कर नगद मांगने लगा। रिकी ने आसपास के लोगों की मदद से उसे पकड़ लिया और पुलिस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.