वाराणसी, जुलाई 9 -- Varanasi News: कछवांरोड, संवाद। क्षेत्र के राजपुर गांव (मिर्जामुराद) और मिर्जापुर बार्डर पर बुधवार की रात मवेशी चराकर घर लौट रहे भाई-बहन ट्रेन की चपेट में आ गए थे।युवती अनुराधा उर्फ अन्नू (21) पुत्री हीरामणि उर्फ मन्ना पाल की मौके पर ही मौत हो गई थी। वही भाई टिंकू (19) गम्भीर रूप से घायल हो गया था। परिजनों ने युवक को गम्भीर हालत में कछवांरोड स्थित एक निजी अस्पताल में ले जाकर भर्ती करवाए था। जहां से डॉक्टर ने युवक को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वही युवती के शव को परिजन बोरे में भरकर घर के अंदर छिपा दिया था। घटना की सूचना पर खजुरी चौकी प्रभारी गणेश पटेल मौके पर पहुंच घटना की जानकारी परिजनों से लेने लगे तो सभी चुप्पी साधे रहे और शव के बारे में कोई भी जानकारी पुलिस को नही दे रहे थे। यह भी पढ़ें- Varanasi News: ट्रेन की चप...