Varanasi News: ट्रेन की चपेट में आने से नाना और नाती की मौत
वाराणसी, सितम्बर 30 -- Varanasi News: मिर्जामुराद। लच्छापुर गांव में मंगलवार रात ट्रेन की चपेट में आने से नाना और उनके तीन वर्षीय नाती की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वे आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने बताया कि लच्छापुर (मिर्जामुराद) गांव के दुलचंद्र राजभर (54) अपने तीन वर्षीय नाती राजन उर्फ राजा को नजर उतरवाने ले जा रहे थे। लौटते समय रास्ते में पानी भरा होने के कारण दोनों रेलवे ट्रैक से गुजर रहे थे। इसी दौरान प्रयागराज से वाराणसी और दूसरी ओर वाराणसी से प्रयागराज जा रही अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए। यह भी पढ़ें- - हादसा : ट्रेन की चपेट में आने से दुकानदार की मौत दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के अनुसार राजन उर्फ राजा करीब एक माह पूर्व ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.