Varanasi News: ट्रांसफार्मर उतारते समय रस्सा छूटा, संविदाकर्मी घायल
वाराणसी, अक्टूबर 2 -- Varanasi News: चौबेपुर (वाराणसी)। परानापुर के पास गुरुवार को ट्रांसफार्मर उतारते समय रस्सा छूटने से एक संविदा कर्मचारी घायल हो गया। उसका एक पैर बुरी तरह जख्मी हो गया है। ट्रांसफार्मर में खराबी की सूचना पर बिजली विभाग की टीम पहुंची। सात बिजली कर्मचारी रस्से के सहारे ट्रांसफार्मर उतार रहे थे। इस दौरान रस्सा हाथ से सरक जाने से ट्रांसफार्मर फिसल गया। उसकी चपेट में आए छितमपुर के संविदाकर्मी कोमल प्रसाद घायल हो गए। उन्हें नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। उगापुर के एसडीओ अजीत सोनकर ने बताया कि घायल कर्मचारी के उपचार का पूरा खर्च विभाग वहन कर रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.