वाराणसी, अक्टूबर 29 -- Varanasi News: चौबेपुर, संवाद। मंगरहुआ गांव के पास मंगलवार रात एक बाइक सवार युवक टेलीफोन के लटकते तार में उलझ कर गिर गया। उसी दौरान पीछे से आए मिट्टी लदे ट्रैक्टर-ट्राली ने उसे कुचल दिया। उसे उपचार के लिए बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां बुधवार सुबह मौत हो गई। उधर, हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। मुनारी गांव निवासी 35 वर्षीय इरान शहर के एक निजी बैंक में काम करता था। मंगलवार रात बैंक का काम निपटाकर वह बाइक से घर जा रहा था। सारनाथ-मुनारी मार्ग पर मंगरहुआ गांव के पास सड़क पर लटके एक टेलीकॉम कंपनी के तार में उलझने के कारण वह सड़क पर गिर पड़ा। यह भी पढ़ें- Buxar News: फोरलेन पर बालू लदे डंपर ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, ड्राइवर रेफर उसी दौरान शहर में बेचने के लिए मिट्टी लेकर जा रहे तेज रफ्तार ट्रै...