Varanasi News: टिप्पणी से अधिवक्ता की मानहानि, प्राथमिकी दर्ज
वाराणसी, जुलाई 25 -- Varanasi News: शिवपुर। सोशल मीडिया पर अपमानजनक पोस्ट के जरिए अधिवक्ता की प्रतिष्ठा धूमिल करने के मामले में पुलिस आयुक्त के आदेश पर शिवपुर पुलिस ने शनिवार को मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार साईंधाम कॉलोनी, लक्ष्मणपुर के अधिवक्ता मनोज कुमार सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है कि एक गैर-सरकारी संगठन किरण सोसाइटी के ड्राइवर रोहनिया निवासी बृजमोहन श्रीवास्तव ने सोशल मीडिया पर उन पर अमर्यादित और भ्रामक टिप्पणी की। आरोपी ने सोशल मीडिया पर उन्हें दिव्यांगों को लूटने वाला बताकर उनकी सामाजिक और व्यावसायिक छवि को गंभीर नुकसान पहुंचाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.