Varanasi News: टंकी बनने के बाद भी पानी मयस्सर नहीं
वाराणसी, अगस्त 2 -- Varanasi News: मिर्जामुराद (वाराणसी), संवाद। भिखारीपुर गांव की दलित बस्ती में पेयजल संकट से लोग परेशान हैं। विडंबना यह है कि दो साल पहले यहां पुनर्निर्मित टंकी से राजातालाब क्षेत्र के कचनार, रानी बाजार और परसुपुर समेत कई गांवों को पानी मिल रहा है। वंचित लोगों का कहना है कि लाखों खर्च कर टंकी का पुनर्निर्माण किया गया। उम्मीद थी कि उन्हें पानी मिलेगा। अफसोस, वे आज भी इंतजार कर रहे हैं। भिखारीपुर गांव की दलित बस्ती के लोगों का कहना है कि टंकी उनकी जमीन पर बनी। इसका पानी आसपास के गांवों को मिल रहा है। शुल्क जमा करने के बावजृद उन्हें कनेक्शन नहीं मिला। सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार गुप्त ने बताया कि टंकी बनने के बाद लोगों को उम्मीद थी कि गांव में पेयजल संकट खत्म होगा। दो साल बीतने को है लेकिन हालात जस के तस हैं। आरोप लगाया कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.