Varanasi News: झूलेलाल मंदिर में चालिया महोत्सव की धूम
वाराणसी, अगस्त 19 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। झूलेलाल भक्त सेवा समिति की ओर से लक्सा स्थित झूलेलाल मंदिर में चालिया महोत्सव मनाया गया। यह उत्सव 40 दिनों तक मनाया जाता है। महोत्सव के 35वें दिन प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु' मुख्य अतिथि रहे। स्वागत सिंधी समाज के प्रमुख जयप्रकाश बालानी ने किया। समाज की महिलाओं ने भगवान झूलेलाल को सुमधुर भजन अर्पित किए। महोत्सव के अंतिम चरण में भगवान झूलेलाल और भगवान विष्णु की भव्य आरती उतारी गई एवं विश्व में सुख शांति की प्रार्थना की गई। अंत में भगवान को सिंधी व्यंजनों का भोग लगाया गया। सुरेश तुलस्यान, अनिल शर्मा, रोहित बलानी, सतीश छाबड़ा, वासुदेव नागवानी, मुस्कान शर्मा, अमृता अठवानी, जया रत्नानी, भावना, मोनिका, लता बजाज, रेखा, रिया लालवानी, ममता, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.