वाराणसी, अगस्त 26 -- Varanasi News: वाराणसी। तेलियाना स्थित प्राचीन श्रीराम जानकी मंदिर में श्रावण शुक्ल एकादशी से पूर्णिमा तक चलने वाले झूला महोत्सव में मंगलवार को दूसरी निशा में कजरी के गीत गूंजे। मंदिर के गर्भगृह में श्रीराम दरबार का अनुपम शृंगार किया गया। रजत झूले पर बालरूप श्रीराम की मनमोहक छवि आभा बिखेर रही थी। मंदिर के महंत रामदास के संयोजन में बिहार के लोकगायकों ने झूला और कजरी गीतों से सभी का ध्यान आकर्षित किया। गायक मनोज सिंह ने साजिंदों संग गुरु और गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। झमाझम बारिश के बीच गायकों ने जैसे ही अरे रामा..... रिमझिम बरसत पनिया, झूलेल राधा रानियां ए हरि गाया तो पूरा प्रांगण सावनी उत्साह से सराबोर हो गया। यह भी पढ़ें- Khagaria News: झूलन महोत्सव: बलुआही ठाकुरबाड़ी में दो सौ वर्षो से हो रहा है आयोजन भ...