वाराणसी, अगस्त 22 -- Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। त्रिदेव मंदिर में राधाकृष्ण जल विहार महोत्सव चितचोर साज शृंगार 23 अगस्त को होगा। इसमें विशाल झील बनाकर उसमें झूले पर श्रीराधाकृष्ण को विराजमान कराया जाएगा। झूले को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया जाएगा। यह निर्णय शुक्रवार को त्रिदेव मंदिर में त्रिदेव मंदिर सेवक परिवार और श्रीराणी सती श्याम सेवा ट्रस्ट की संयुक्त बैठक में हुआ। प्रमुख पदाधिकारी भरत सराफ एवं राधे गोविंद केजरीवाल ने बताया कि कोलकाता के कारीगर चमेली और रजनीगंधा के फूलों से फूल बंगला तैयार करेंगे। देसी-विदेशी फूलों से राणी सती, सालासर हनुमानजी और खाटू श्याम प्रभु का शृंगार होगा। मंदिर परिसर को कामिनी और अशोक की पत्तियों, रंग-बिरंगे देसी फूलों से सजाया जाएगा। यह भी पढ़ें- झूलेलाल के अवतार की झांकी सजाई गई मंदिर में चारों तर...