वाराणसी, अगस्त 6 -- Varanasi News: वाराणसी। पहड़िया, रवींद्रपुरी, कबीरनगर ही नहीं शहर के बीचोंबीच मलदहिया स्थित बादशाहबाग कॉलोनी में भी पार्कों की हालत दयनीय है। करीब चार दशक पहले वीडीए ने पार्क फेसिंग प्लॉट के नाम पर बाजार से अधिक कीमत पर जगह आवंटित की थी। लोगों ने भी अच्छे लोकेशन के साथ हरियाली को प्राथमिकता देते हुए यहां ऊंची कीमत पर प्लॉट लिये थे। लेकिन लंबे समय से पार्कों के दयनीय हाल पर कष्ट होता है।

पार्कों की रखरखाव की समस्या बादशाहबाग कॉलोनी में पार्कों का रखरखाव नहीं है। सबसे बड़े पार्क जिसे अब पानी टंकी वाला पार्क कहते हैं, यहां गंदगी पसरी रहती है। झाड़ियों को नहीं काटा जाता जिससे पार्क सांपों का बसेरा बन गया है। एक साल पहले स्मार्ट सिटी ने ओपन जिम की व्यवस्था कर दी लेकिन पार्क उजाड़ होने से अभिभावक बच्चों को नहीं भेजते हैं। ...