वाराणसी, अगस्त 23 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। रविवार को झमाझम बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से तो राहत मिली लेकिन जलभराव ने मुसीबतें बढ़ा दी। जलभराव के परंपरागत स्थलों पर डेढ़ घंटे तक पानी लगा रहा। चौकाघाट, ढेलवरिया, जलालीपुरा, सरैया, पीलीकोठी, हनुमानफाटक, छोहरा, बंधुकच्चीबाग, कोयला बाजार, नई सड़क, औरंगाबाद, गिरजाघर आदि जगहों पर जलभराव हुआ। चौकाघाट, ढेलवरिया में दो पहिया वाहनों में पानी जाने से चालकों को अपनी बाइक, स्कूटी पैदल खींचकर ले जानी पड़ी। राजकीय आयुर्वेद अस्पताल एवं महाविद्यालय के मोड़ पर नाली चोक होने के कारण जल निकासी नहीं हो ठप थी। इससे स्थानीय लोगों के अलावा राहगीरों को फजीहत उठानी पड़ी। पिपलानी कटरा, हनुमान फाटक में भी काफी देर तक पानी भरा रहा। छोहरा, छित्तनपुरा, हनुमानफाटक क्षेत्र के कई व्यवसायी जलभराव के...