वाराणसी, सितम्बर 8 -- Varanasi News: वाराणसी। जिला जज संजीव शुक्ला की कोर्ट में सोमवार को ज्ञानवापी स्थित शृंगार गौरी के नियमित दर्शन-पूजन की इजाजत देने और किरण सिंह की ओर से बंद तहखानों का सर्वे की मांग समेत अन्य मुकदमों में सुनवाई हुई। वाद में पक्षकार बनाने के लिए जयप्रकाश रामचंद्र राजभर ने प्रार्थना पत्र पर बल नहीं देने का अनुरोध किया। कोर्ट ने इसमें त्रुटि होने के कारण फिर से प्रार्थना पत्र देने के लिए कहा। अगली सुनवाई 22 सितंबर को होगी। गौरतलब है कि शृंगार गौरी के पूजा-पाठ करने को लेकर राखी सिंह समेत पांच महिलाओं की ओर से दाखिल वाद में पक्षकार बनाने के लिए जयप्रकाश रामचंद्र राजभर ने अपने प्रार्थना पत्र पर सुनवाई की अपील जिला जज से की है। पिछली तिथि पर मामले में अपने आवेदन बल नहीं देने की बात कहते हुए निस्तारण करने की गुहार लगाई थी। क...