Varanasi News: ज्ञानवापीः अतिप्राचीन केस में सुनवाई अब 13 को
वाराणसी, अक्टूबर 24 -- Varanasi News: वाराणसी। एमएलसी चुनाव के कारण शुक्रवार को ज्ञानवापी के प्राचीन मामले की सुनवाई नहीं हो सकी। सिविल जज (सीनियर डिवीजन फास्टट्रैक) अभिषिक्ता यादव की कोर्ट में अब 13 नवम्बर को सुनवाई होगी। पिछले दिनों कोर्ट में प्रतिवादी सुन्नी वक्फ बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए अग्रिम सुनवाई नहीं किए जाने की मांग की थी। गौरतलब है कि ज्ञानवापी परिसर में नए मंदिर के निर्माण और हिंदुओं को पूजा-पाठ का अधिकार देने से जुड़े 1991 में दायर मुकदमे में पक्षकार बनाए जाने संबंधी प्रार्थना पत्र पर सुनवाई हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.