Varanasi News: जौनपुर के बिल्डर पर धोखाधड़ी का केस
वाराणसी, अगस्त 7 -- Varanasi News: शिवपुर (वाराणसी), संवाद। बजरंगधाम गांव (लक्ष्मणपुर) की बुजुर्ग महिला ने जौनपुर के बिल्डर रवि सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया। उन्होंने उसके ऊपर धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। शिवपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई। बजरंगधाम गांव (लक्ष्मणपुर) निवासिनी 70 वर्षीया निर्मला देवी ने तहरीर दी। बताया कि वह पुराना आवास तोड़वाकर फ्लैट बनवाना चाहती थीं। इसके लिए उन्होंने गौरवाह (शाहगंज, जौनपुर) के रवि सिंह की कंपनी मेसर्स युनी इंटररप्राइजेज के साथ अनुबंध किया था। शर्तों के मुताबिक निर्माण के बाद बिल्डर को उन्हें तीसरे तल पर फ्लैट देना था। फ्लैट नहीं देने पर 25 लाख रुपये नगद देने थे। निर्धारित समय सीमा बीतने के बाद फ्लैट निर्माण और लिखा-पढ़ी नहीं हुई तो उन्होंने अधिवक्ता के जरिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.