वाराणसी, अगस्त 3 -- Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। चुनौतियां जीवन का हिस्सा हैं और उनसे घबराने के बजाय उन्हें सीखने के अवसर के रूप में लेना चाहिए। टीमवर्क, संवाद कौशल, नवाचार, उद्यमिता और जोखिम उठाने की क्षमता ही भविष्य की सफलता का आधार है। ये बातें आईआईटी बीएचयू के निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने कहीं। वह संस्थान में स्नातक के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए आयोजित ओरिएंटेशन एवं इंडक्शन प्रोग्राम में रविवार को मुख्य अतिथि थे। स्वतंत्रता भवन में हुए आयोजन में प्रो. पात्रा ने कहा कि आईआईटी में प्रवेश सफलता की अंतिम मंजिल नहीं, बल्कि जीवन की एक नई शुरुआत है। हमें अपनी हर सफलता को विनम्रता पूर्वक स्वीकार करना है। यह भी पढ़ें- आईआईटी के नवप्रवेशियों को मिला राष्ट्रसेवा और नेतृत्व का मंत्र वहीं असफलताओं से सीख लेकर दोगुने उत्साह के साथ आग...