वाराणसी, जुलाई 3 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। जिला जेल प्रशासन ने जमानत पर छूटे युवाओं को सही राह पर लाने की पहल शुरू की है। उन्हें संवारने की जिम्मेदारी सामाजिक संस्था 'होप वेलफेयर' को दी गई है। चंदौली के एसपी आकाश पटेल के सुझाव पर जेल अधीक्षक सौरभ श्रीवास्तव ने 24 युवाओं की सूची संस्था को सौंपी है। जेल अधीक्षक ने बताया कि संस्था जेल से छूटे युवाओं से संपर्क करती है। वह उनकी रुचि और क्षमता के अनुसार उन्हें काम देती है। उनका कहना है कि जेल से छूटे युवाओं की मन:स्थिति समझ उन्हें सही काम दिया जाए तो उनका जीवन संवर जाएगा। छोटी सी चूक उन्हें दोबारा अपराध की दुनिया में धकेल सकती है जो समाज के लिए घातक है। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: धनबाद में 785 दागियों की परेड, एसएसपी ने कहा- सुधरें या जाएं जेल संस्था उन्हें पौधरोपण, शिक्षण का...